बाराबंकी में सोमवार सुबह पल्हरी चौराहे के पास हुए सड़क हादसे में लखनऊ के पिता-पुत्री की जान चली गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
मृतकों की पहचान लखनऊ के सदर कैंट थाना क्षेत्र के बिजनौर गांव निवासी मन्ना (45) और उनकी बेटी सानिया (8) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है।
