08 Oct 2026
Omni Press Daily
Omni Press Daily
Latest News & Updates
Accident

डूंगरपुर: एनएच-48 पर एसिड से भरा टैंकर पलटकर जला, यूपी आ रहे चालक की जिंदा जलकर मौत

07 Oct 2026 admin
मुजफ्फरनगर: जन्मदिन समारोह से लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो को डंपर ने रौंदा, चार की मौत

राजस्थान के डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में रविवार को एनएच-48 पर गोगा मोड़ के पास एसिड से भरा केमिकल टैंकर बेकाबू होकर पलट गया और उसमें आग लग गई।

डूंगरपुर: एनएच-48 पर एसिड से भरा टैंकर पलटकर जला, यूपी आ रहे चालक की जिंदा जलकर मौत

थानाधिकारी देवेंद्र देवल के अनुसार टैंकर बड़ौदा से उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा था। पलटने के बाद हाईवे पर एसिड फैल गया और आग ने विकराल रूप ले लिया। चालक केबिन में फंस गया और जिंदा जलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भांजा घायल हो गया।

हादसे के बाद हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।