अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर सोमवार सुबह यात्रियों से भरी टूरिस्ट बस मोहंदाबाद फ्लाईओवर के पास आगे चल रही सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गई। हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई और 12 घायल हुए हैं।
टक्कर के बाद ट्रॉली में लदी सीमेंट की बोरियां सड़क पर बिखर गईं, जिससे कुछ देर हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया। कुछ घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
