08 Oct 2026
Omni Press Daily
Omni Press Daily
Latest News & Updates
Accident

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो हादसे, ट्रक चालक गंभीर; देवरिया के कार सवार बाल-बाल बचे

07 Oct 2026 admin
कौशांबी: एनएच-19 पर खराब खड़ी डीसीएम में घुसी बोलेरो, चालक-परिचालक की मौत

उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो हादसे, ट्रक चालक गंभीर; देवरिया के कार सवार बाल-बाल बचे

पहले हादसे में अमेठी के गौरीगंज थाना क्षेत्र के गौजपुर गांव निवासी सबीर अहमद का मिनी ट्रक हैबतपुर गांव के पास आगे चल रहे वाहन से टकरा गया। घायल चालक को बांगरमऊ सीएचसी लाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर उसे रेफर कर दिया गया।

दूसरे हादसे में जोगीकोट गांव के पास एक कार डिवाइडर से टकरा गई। कार सवार देवरिया खास निवासी अभिनव श्रीवास्तव इस हादसे में बाल-बाल बच गए।