07 Oct 2026
Omni Press Daily
Omni Press Daily
Latest News & Updates
crime

बलिया: त्योहार से पहले रसड़ा में 15 लाख के अवैध पटाखे जब्त, एक हिरासत में

07 Oct 2026 admin

आगामी त्योहारों से पहले बलिया पुलिस ने अवैध पटाखों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रसड़ा नगर में नाथबाबा चौराहे के पास एक दुकान-सह-आवासीय परिसर से करीब 15 लाख रुपये के पटाखे बरामद कर सीज किए गए।

एसडीएम रसड़ा रणवीर सिंह और सीओ रजनीश कुमार के नेतृत्व में टीम ने परिसर की जांच की। मौके से 85 छोटी-बड़ी बोरियां, 15 कार्टून और करीब पांच बोरी खुले पटाखे मिले।

पुलिस के अनुसार पटाखों का भंडारण बिना वैध लाइसेंस और सुरक्षा मानकों के किया जा रहा था। मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।