शेयर बाजार में निवेश पर भारी मुनाफे और रकम दोगुनी करने का लालच देकर करोड़ों रुपये ठगने के आरोपी श्रीधर पाठक को बिहार पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपी दो साल से फरार था और विदेश भागने की तैयारी में था।
नालंदा का मूल निवासी और लंबे समय से दानापुर में रह रहा आरोपी पटना के दीघा थाना क्षेत्र के मखदुमपुर में दफ्तर चलाता था। वह लोगों को 30 से 50 प्रतिशत तक मुनाफे का भरोसा देता था।
शुरुआत में करीब 10-12 महीने उसने निवेशकों को मुनाफा भी दिया, जिससे भरोसा बढ़ा। इसके बाद बड़ी रकम जमा करवाकर फरार हो गया। गिरफ्तारी की खबर मिलते ही कई पीड़ित थाने पहुंच गए।
