बलिया पुलिस की सर्विलांस सेल ने गुम हुए 107 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 21.40 लाख रुपये है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने ये फोन उनके असली मालिकों को सौंपे।
यह कार्रवाई एसपी के निर्देश पर गठित मोबाइल रिकवरी सेल ने की। टीम ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से इन फोनों को ट्रेस किया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अब तक कुल 1075 गुम मोबाइल फोन बरामद कर मालिकों को लौटाए जा चुके हैं। फोन वापस पाकर लोगों ने पुलिस का आभार जताया।
