07 Oct 2026
Omni Press Daily
Omni Press Daily
Latest News & Updates
छत्तीसगढ़ न्यूज़

बेमेतरा: नक्सल हमलों में शहीद 1,399 जवानों को सर्व समाज ने दिया तर्पण, 24 घंटे का राम नाम यज्ञ

07 Oct 2026 admin

छत्तीसगढ़ के नक्सल मुक्त होने के बाद पहले पितृ पक्ष पर बेमेतरा जिले के ग्राम धनगांव में 29 और 30 सितंबर को अमर बलिदानियों की स्मृति में विशाल श्रद्धांजलि सभा और तर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सर्व समाज की ओर से आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम में नक्सली हमलों में शहीद हुए 1,399 जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। शहीदों की आत्मा की शांति के लिए 24 घंटे का अखंड राम नाम यज्ञ और महामंत्र जाप हुआ।

राज्यस्तरीय रामधुनी कार्यक्रम में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से 150 से अधिक समितियों ने हिस्सा लिया।