छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य पुलिस सेवा के सात अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर नई जिम्मेदारी सौंपी है। 5 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जगह पदस्थ किया गया है।
फेरबदल में मुख्यमंत्री सुरक्षा, राजभवन सुरक्षा, वीआईपी सुरक्षा वाहिनी और जिला स्तर के पदों में बदलाव हुआ है।
पीटीएस मैनपाट में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र चौबे को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री सुरक्षा, रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है। मुख्यमंत्री सुरक्षा में सहायक सेनानी आकाश तिवारी को भी नई तैनाती मिली है।
