07 Oct 2026
Omni Press Daily
Omni Press Daily
Latest News & Updates
हत्या

गोरखपुर: सिर पर वार कर की गई थी सीआईएसएफ जवान कर्मवीर यादव की हत्या, पोस्टमार्टम में खुलासा

07 Oct 2026 admin

गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र में कालेसर जीरो पॉइंट के पास बोक्टा-बरवार बांध के किनारे मृत मिले सीआईएसएफ जवान कर्मवीर यादव (38) की हत्या सिर पर वार करके की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट के निशान मिले हैं।

पिता दिनेश चंद्र यादव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। बाघागाड़ा निवासी कर्मवीर धनबाद में तैनात थे और छुट्टी लेकर घर लौट रहे थे। ट्रेन छूटने पर उन्होंने किराये की गाड़ी ली थी।

रविवार रात करीब 12 बजे वह बांध किनारे अचेत मिले। पुलिस उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है।