07 Oct 2026
Omni Press Daily
Omni Press Daily
Latest News & Updates
हत्या

प्रयागराज: 15 हजार रुपये वापस मांगने पर 11वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या, शव नाले में फेंका

07 Oct 2026 admin

प्रयागराज के झूंसी इलाके में 15 हजार रुपये के लेनदेन के विवाद में दोस्तों ने 11वीं के छात्र शांतनु दुबे (17) की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपियों ने उसकी एक अंगुली भी काट दी और शव हवेलिया नाले में फेंक दिया।

पुरानी झूंसी कोहना निवासी तीर्थ पुरोहित दीपक दुबे का बेटा शांतनु सोमवार रात दोस्त उज्ज्वल सेनगुप्ता का फोन आने पर स्कूटी लेकर निकला था। पुलिस के मुताबिक शांतनु ने उज्ज्वल को 15 हजार रुपये उधार दिए थे, जिन्हें वापस मांगने पर हत्या की गई।

मंगलवार सुबह शव मिलने पर डीसीपी सागर जैन फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने उज्ज्वल समेत पांच नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।