08 Oct 2026
Omni Press Daily
Omni Press Daily
Latest News & Updates
निरीक्षण

मैनपुरी: सीएचसी गोधना में सीएमओ के औचक निरीक्षण में छह डॉक्टर समेत 26 कर्मचारी गैरहाजिर

07 Oct 2026 admin
मैनपुरी: सीएचसी गोधना में सीएमओ के औचक निरीक्षण में छह डॉक्टर समेत 26 कर्मचारी गैरहाजिर

मैनपुरी में सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने सोमवार को सीएचसी गोधना का औचक निरीक्षण किया। यहां छह डॉक्टरों समेत कुल 26 कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले।

मैनपुरी: सीएचसी गोधना में सीएमओ के औचक निरीक्षण में छह डॉक्टर समेत 26 कर्मचारी गैरहाजिर

सीएमओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी अनुपस्थित कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण कुमार को भी लापरवाही पर फटकार लगाई गई और संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

सीएमओ ने 10 अक्टूबर से शुरू हो रहे दस्तक अभियान के तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीम बनाकर घर-घर भ्रमण कराने के निर्देश भी दिए।