08 Oct 2026
Omni Press Daily
Omni Press Daily
Latest News & Updates
चंदौली न्यूज़

चंदौली: शव रखकर चार घंटे हाईवे जाम, 23 नामजद समेत 138 लोगों पर मुकदमा

07 Oct 2026 admin
गाजीपुर: 23 करोड़ का एमआरएफ सेंटर बना, फिर भी सूखदेवपुर में डंप हो रहा शहर का कूड़ा

चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र में आलूमिल के पास शव रखकर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने के मामले में पुलिस ने 23 नामजद और करीब 110 से 115 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

चंदौली: शव रखकर चार घंटे हाईवे जाम, 23 नामजद समेत 138 लोगों पर मुकदमा

आरोप है कि सोमवार शाम लोगों ने आयुस अस्पताल के सामने पुनवासी चौहान का शव रखकर बिना अनुमति बांस-बल्ली लगाकर पीडीडीयू नगर-चकिया हाईवे की दोनों लेन करीब चार घंटे बंद रखीं। इस दौरान मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस समेत कई वाहन जाम में फंसे रहे।

पुलिस के अनुसार मौके पर 130 से 140 लोग मौजूद थे और समझाने के बावजूद वे नहीं माने।