गोरखपुर की गुलरिहा पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को उसकी रकम वापस दिलाई है। बंदरहा निवासी अरविंद सहानी के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर 16 हजार रुपये निकाल लिए गए थे।
शिकायत मिलते ही थाने की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर मामला दर्ज कराया और एमआरएम पोर्टल के जरिए संबंधित बैंक से संपर्क कर रकम होल्ड कराई।
इसके बाद पूरी रकम पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
