07 Oct 2026
Omni Press Daily
Omni Press Daily
Latest News & Updates
खेल

एशियाई खेलों में यूपी के 12 खिलाड़ियों ने जीते 5 स्वर्ण समेत 16 पदक, मिलेगा 25.5 करोड़ का इनाम

07 Oct 2026 admin

आइची-नागोया एशियाई खेल उत्तर प्रदेश के लिए शानदार रहे। भारतीय दल में यूपी के 24 खिलाड़ी शामिल थे, जिनमें से 12 ने पांच स्वर्ण, तीन रजत और आठ कांस्य समेत कुल 16 पदक जीते।

यूपी के लिए सोना जीतने वाले सभी पांचों खिलाड़ियों ने टीम स्पर्धाओं में यह सफलता हासिल की।

योगी सरकार अपने वादे के मुताबिक एशियाई खेलों में हिस्सा लेने और पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 25.5 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित करेगी।