07 Oct 2026
Omni Press Daily
Omni Press Daily
Latest News & Updates
School

गोरखपुर: स्कूल से लौट रहे छात्र का मोबाइल छीनने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

07 Oct 2026 admin

गोरखपुर के रामगढ़ताल क्षेत्र में स्कूल से लौट रहे छात्र का मोबाइल छीनने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चार मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है।

लेक व्यू अपार्टमेंट निवासी तबस्सुम ने तहरीर में बताया था कि उनका बेटा कैफ एक अक्टूबर को ऑटो से घर लौट रहा था। वसुंधरा इन्क्लेव से सेल्टेक्स की ओर जाते समय सफेद आर-15 बाइक सवार युवक उसका मोबाइल छीनकर भाग गए।

पुलिस ने रामपुर छोटका टोला निवासी सूरज निषाद, राजेश निषाद उर्फ छोटू, चंदन निषाद और एक अन्य को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है।